Redmi Note 10 Series के स्मार्टफोन्स जल्द ही भारत में होंगे लॉन्च

 

Xiaomi का भारत में पॉप्युलर स्मार्टफोन ब्रैंड Redmi अगले महीने यानी फरवरी 2021 में Redmi Note 10 Series के मोबाइल्स लॉन्च करने वाला है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। रेडमी नोट 10 सीरीज के स्मार्टफोन्स लुक और स्पेसिफिकेशंस के मामले में शानदार होने वाले हैं। फिलहाल लीक रिपोर्ट में जो भी जानकारी सामने आई है, वो ये है कि Redmi Note 10 सीरीज के मोबाइल 4G के साथ ही 5G वेरियंट्स में भी होंगे।

Redmi Note 10 Pro को 3 स्टोरेज वेरियंट में और Qualcomm Snapdragon 732G SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के स्मार्टफोन में 5,050mAh की बैटरी के साथ ही क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा।


आपको बता दूं कि रेडमी नोट 10 सीरीज में Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro जैसे मोबाइल होंगे। पॉप्युलर टिप्स्टर इशान अग्रवाल के मुताबिक रेडमी नोट 10 सीरीज के ये दोनों मोबाइल फरवरी 2021 में लॉन्च किए जााएंगे। साथ ही माना जा रहा है कि रेडमी इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत काफी अग्रेसिव रखेगा, क्योंकि Redmi Note 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स का ज्यादा जलवा भारत में नहीं दिखा। हाल ही में Redmi Note 10 Pro के 4G वेरियंट को सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर M2101K6G मॉडल नंबर से स्पॉट किया गया था।


लीक जानकारी के मुताबिक, Redmi Note 10 को White, Gray और Green कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में Redmi Note 10 Pro के अलग-अलग वेरियंट्स को Bureau of Indian Standards (BIS) से सर्टिफिकेशन मिला है। भारत में इसे 15 से 20 हजार रुपये के रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। आने वाले दिनों में रेडमी नोट 10 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स की खूबियां पता चल जाएंगी और लॉन्च डेट की सटीक जानकारी भी आ जाएगी। हम आपको Redmi Note 10 से जुड़ी जो भी जानकारी आएगी, आपको बताते रहेंगे।

Source : Agency

10 + 13 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]